Breaking News

बिसौली में डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई होली।

बिसौली में डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई होली।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित डी पॉल स्कूल में होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। बच्चों ने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर होली उत्सव का आनंद लिया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

इस दौरान फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सभी को प्रेम व सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हंसी-खुशी और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!