Breaking News

बिसौली: पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में मीजल्स-रुबेला टीकाकरण, कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को लगे टीके।

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में मीजल्स-रुबेला टीकाकरण, कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को लगे टीके।

आई एम खान 

बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीजल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया।

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को टीके लगाए। टीम में एएनएम सीमा तथा आशा कार्यकर्ता आदेश बघेल शामिल रहीं। टीकाकरण से पूर्व बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें टीके के महत्व की जानकारी भी दी गई।

चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी, प्रधानाचार्य विनोद पटेल सहित सलोनी सिंह, गीता मौर्य, ज्योति शर्मा, शालिनी और पायल आदि मौजूद रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!