Breaking News

खुली नाली से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

खुली नाली से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। रमदत्तपुर दलित बस्ती में पिछले तीन वर्षों से जर्जर और खुली पड़ी सीवर नाली की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाली की तत्काल मरम्मत की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य खड़ंजा मार्ग के बीचों-बीच बनी सीवर नाली का ढक्कन (पटिया) कई साल पहले टूट चुका है। इसके कारण नाली कचरे और गंदे पानी से भर गई है, जिससे बदबू और मच्छरों का आतंक फैल गया है। बस्ती में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। यह मार्ग बस्ती का मुख्य लिंक मार्ग होने के कारण छोटे-बड़े बच्चे रोज स्कूल जाते हैं, और कई बार बच्चे इस खुली नाली में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि बदबू के कारण घर पर रहना मुश्किल हो गया है और मेहमानों के सामने भी उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान को कई बार सूचित किया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली की मरम्मत और ढक्कन नहीं लगाया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरवंश, संजय, लाल जी, लालमन, दिलीप, बृजेश, राम प्रवेश, राकेश, कन्हैया, पप्पू, रामवचन, विंध्याचली, प्रमोद और अजय आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!