Breaking News

शाहजहांपुर: लखन प्रताप सिंह गांव-गांव जाकर जनता से कर रहे सपा के प्रति समर्थन की अपील।

लखन प्रताप सिंह गांव-गांव जाकर जनता से कर रहे सपा के प्रति समर्थन की अपील।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के नेता लखन प्रताप सिंह प्रतिदिन गांव-गांव और घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी से जोड़ने और जनता से पार्टी का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

इस क्रम में उन्होंने ब्लॉक भावलखेड़ा के विभिन्न ग्रामों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। जनता से समाजवादी विचारधारा और पार्टी की नीतियों के बारे में बातचीत की और उन्हें सपा का समर्थन करने की अपील की।

लखन प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार रही और उन योजनाओं का लाभ सभी जाति और धर्म के लोगों ने उठाया। उन्होंने जनता को इन योजनाओं और उनके महत्व के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम में ठाकुर लखन प्रताप सिंह के साथ सुमित कनौजिया, मीडिया प्रभारी दीपक द्विवेदी, तारिक खान, सर्वेश यादव, ठाकुर बबलू सिंह, शरद शर्मा, मुकेश लोधी, मनोज लोधी, धर्मेंद्र लोधी, प्रदीप लोधी, धर्मेंद्र मिश्रा, पप्पू लोधी, धर्मेंद्र कुमार, लोधी राजपूत अमित कुमार, सुरेश, अनूप मिश्र, सर्वेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!