Breaking News

सहसवान: नदयाल में भारतीय स्टेट बैंक की नई मिनी शाखा का उद्घाटन।

नदयाल में भारतीय स्टेट बैंक की नई मिनी शाखा का उद्घाटन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। दहगवां विकासखंड के ग्राम पंचायत नदयाल में आज भारतीय स्टेट बैंक की नई मिनी शाखा का उद्घाटन बैंक मैनेजर अमित कटियार और भाजपा सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के भतीजे युवा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में बैंक मैनेजर अमित कटियार ने बताया कि इस शाखा में स्टेट बैंक के नए खाते खोले जाएंगे और ग्राहक ₹30,000 तक का लेनदेन बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं।

इस अवसर पर नदयाल और आसपास के ग्रामवासियों के साथ अबीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी सोमवीर सिंह यादव, मुजाहिद रजा, रत्नेश कुमार, हर्वेश यादव, सोमेंद्र पाठक, डॉ. हरवीर सिंह, शिव कुमार सक्सेना सहित सभी पत्रकार और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!