Breaking News

बिसौली: पनौड़ी में एक लाख बोरी क्षमता वाले हाईटेक डी.के. कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ।

पनौड़ी में एक लाख बोरी क्षमता वाले हाईटेक डी.के. कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ।

आई एम खान 

बिसौली। बदायूं रोड स्थित पनौड़ी गांव में नवनिर्मित एक लाख बोरी क्षमता वाले हाईटेक डी.के. कोल्ड स्टोरेज का विधिवत उद्घाटन टिया गुप्ता एवं कोरल गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। मशीनों का पूजन कर उन्हें विधिवत संचालित किया गया। इसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” सहित अन्य भजनों की मधुर प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस मौके पर डॉ. दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे उचित समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह कोल्ड स्टोरेज अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिससे भंडारण व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार की सुविधाएं किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उद्घाटन समारोह में डॉ. दीपेंद्र कुमार गुप्ता, रजनी गुप्ता, डॉ. गुंजन गुप्ता, स्वाति गुप्ता, पुलकित गुप्ता, नेहा गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, अनीता गुप्ता, अंकित गुप्ता, खुशबू वार्ष्णेय, रक्षित वार्ष्णेय, प्रिंस वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, धर्मराज सिंह, ओमेंद्र यादव, पप्पू ठाकुर, राजपाल यादव, गजेंद्र सिंह, भारत सिंह, राधे यादव सहित क्षेत्रीय किसान एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!