Breaking News

बिसौली: रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती पर किया नमन। 

रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती पर किया नमन। 

आई एम खान 

बिसौली। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलते हुए किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का जीवन सादगी, संघर्ष और किसान हितों के प्रति समर्पण का प्रतीक था। देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में ऋषभ चौधरी, गौरव चौधरी, बॉबी सिंह, हरज्ञान सिंह, नरेश पाल सिंह, राकेश हिरदेश, अनुज, प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!