Breaking News

बहेड़ी में खड़ी एसयूवी में लगी आग, तीन वाहन जलकर राख।

बहेड़ी में खड़ी एसयूवी में लगी आग, तीन वाहन जलकर राख।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली/बहेड़ी। बहेड़ी नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर में बुधवार को मिलन मैरिज हॉल के सामने सड़क किनारे खड़ी एक एसयूवी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में तीनों वाहन जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और क्षेत्र में काला धुआं फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिंदुस्तान यूनिलीवर में कार्यरत हकीम जी उर्फ अकील अहमद की एसयूवी से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटों के कारण पास में खड़ी शकील सेठ की अल्टो और मोहम्मद आजम की स्विफ्ट डिजायर भी आग की चपेट में आ गईं।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

दमकल अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर खड़े वाहनों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!