Breaking News

बिसौली: संकट हरण साईं धाम मंदिर का 17वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा व धूमधाम से सम्पन्न।

संकट हरण साईं धाम मंदिर का 17वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा व धूमधाम से सम्पन्न।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित संकट हरण साईं धाम मंदिर का 17वां वार्षिक उत्सव सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह के समय साईं बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत सजी-धजी पालकी में साईं राम को विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से किया गया। पालकी यात्रा नगर के परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंची।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए “साईं बाबा की जय” के जयकारे लगाते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पालकी पर पुष्प वर्षा व अक्षत अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की। पूरा नगर साईं भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

शाम के समय मंदिर में साईं बाबा की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

उत्सव के सफल आयोजन में प्रबंधक नीरज साईंराम सहित देवेश, अर्जुन, दिव्यांशी, खुशबू, संध्या, कृष्ण कुमार, विनोद, भुवनेश आदि का विशेष सहयोग रहा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!