Breaking News

बिसौली: वीसीबी बदलने के चलते बिसौली ग्रामीण उपकेंद्र की बिजली 10 फरवरी को रहेगी बाधित।

वीसीबी बदलने के चलते बिसौली ग्रामीण उपकेंद्र की बिजली 10 फरवरी को रहेगी बाधित।

आई एम खान

बिसौली। विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण पर पुराने वी.सी.बी. (वै큯म सर्किट ब्रेकर) के परिवर्तन कार्य के चलते मंगलवार, 10 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य विद्युत विभाग द्वारा दूसरे चरण में कराया जा रहा है।

उप खंड अधिकारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण पर स्थापित पुरानी वी.सी.बी. को बदला जाएगा। इस कारण उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगी।

इस दौरान उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीडर —

नागपुर टाउन, नागपुर कृषि, पलिया टाउन, पलिया कृषि, बसई टाउन, बसई कृषि, पिंदारा टाउन, पिंदारा कृषि एवं मिठामई कृषि — की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

एसडीओ अमित कुमार ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!