Breaking News

बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप चैम का नया बदमाशी सॉन्ग जल्द मचाएगा धूम। 

बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप चैम का नया बदमाशी सॉन्ग जल्द मचाएगा धूम। 

आनंद पाण्डेय | ब्यूरो इटावा

इटावा। नोएडा के उभरते और हैंडसम बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप चैम का नया धमाकेदार बदमाशी गाना “यूपी से हरियाणा, पित्तल-पित्तल भर देंगे” जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है। गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसे ग्रेटर नोएडा, नोएडा और जलपुरा क्षेत्र में फिल्माया गया है।

यह गाना पूरी तरह से बदमाशी थीम पर आधारित है, जिसमें दो गैंग के बीच टकराव को दमदार अंदाज़ में दिखाया गया है। इस गाने में अभिनेता प्रदीप चैम के साथ एन.एस. मलिक नजर आएंगे, जो इस गाने के सिंगर भी हैं। गाने की एक पंक्ति “9 एमएम गोली हो” को दर्शकों के बीच खासा पसंद किए जाने की उम्मीद है, जो गाने को और अधिक जोशीला बनाती है।

अभिनेता प्रदीप चैम ने बातचीत में बताया कि उनके दो नए रोमांटिक गाने भी जल्द ही भारत के नंबर-1 चैनल पर रिलीज़ किए जाएंगे। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म “कंजलोचना” को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह फिल्म देश के नंबर-1 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी और अब तक 5 सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।

प्रदीप चैम की यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी, जबकि उनकी आगामी 6 फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी। ये फिल्में उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों के थिएटरों में दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

अपने संघर्ष के दिनों को साझा करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 2009 में एक छोटे शहर से मॉडलिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 500 से अधिक मॉडलिंग शोज़ में जज के रूप में काम किया। साथ ही, वे फैशन टीवी इंटरनेशनल शो का हिस्सा रहे हैं, जिसमें भारत से केवल पांच मॉडल्स को मौका मिला था। इसके अलावा, वे वर्ल्ड हैंडसम टॉप-10 (2016) में भी शामिल रह चुके हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!