Breaking News

सहसवान: पत्रकार मुकीम अंसारी की माता का निधन, शोक की लहर। 

पत्रकार मुकीम अंसारी की माता का निधन, शोक की लहर। 

सहसवान, बदायूं। पत्रकार मुकीम अंसारी की माता अतीका बेगम का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार अतीका बेगम की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों, पत्रकारों तथा स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!