Breaking News

रहस्यमय तरीके से बकरी की मौत, गांव में दहशत

रहस्यमय तरीके से बकरी की मौत, गांव में दहशत।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के दूदे गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में एक बकरी की मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हैरान करने वाली बात यह रही कि बकरी का शव घर के बाहर बंधी अवस्था में मिला, लेकिन उसके शरीर से केवल कलेजा ही गायब था।

ग्रामीणों के अनुसार रात के समय बकरी पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो बकरी मृत अवस्था में पाई गई। शव पर किसी जंगली या हिंसक जानवर के हमले के निशान भी देखे गए हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात जानवर द्वारा हमला किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह की घटना करीब एक माह पूर्व भी गांव में घटित हो चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई इस रहस्यमय घटना से लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गांववाले यह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा कौन सा जानवर है, जो बकरी को निशाना बनाकर केवल उसका कलेजा ही निकाल रहा है।

घटना के बाद ग्रामीण अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। वहीं लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और क्षेत्र में निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!