Breaking News

बलरामपुर: टाइनी टाट्स विद्यालय में सजा भव्य बाल मेला, बच्चों ने व्यवहारिक ज्ञान के साथ दिखाया हुनर।

टाइनी टाट्स विद्यालय में सजा भव्य बाल मेला, बच्चों ने व्यवहारिक ज्ञान के साथ दिखाया हुनर।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के उतरौला नगर स्थित टाइनी टाट्स इंटर कॉलेज परिसर में टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं टाइनी टाट्स इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल एवं आकर्षक बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली, संरक्षक मोहम्मद मोईन एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

बाल मेले में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों द्वारा स्वयं लगाए गए स्टॉलों पर चाउमीन, मोमो, पिज़्ज़ा, बर्गर, गोलगप्पे, पाव भाजी, केक, बिस्किट, चिप्स, शरबत एवं जूस जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहे। साथ ही मनोरंजन के लिए रिंग थ्रो, निशानेबाजी, लकी ड्रा, डार्ट गेम, गेंद फेंक प्रतियोगिता एवं अन्य फन गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बाल मेले के माध्यम से बच्चों ने खरीद-बिक्री की प्रक्रिया, लेन-देन, टीम वर्क एवं व्यवहारिक जीवन के महत्वपूर्ण पाठ सीखे। कार्यक्रम के दौरान खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, पाक कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों—नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह नृत्य—ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना है। वहीं प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें जीवन कौशल सीखने का अवसर मिलता है।

बाल मेले में शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!