Breaking News

बदायूं: 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई। 

20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में की गई।

ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी प्रदीप बाबू भारती पुत्र रामभजनलाल, अवर अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, ढाक वाली जारत बिजलीघर बदायूं को दोपहर 12:10 बजे रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी ग्राम रसूलपुर बिलहरी, मकान रामौतार, बिजली बिल बकाया जमा कैंप, थाना सिविल लाइन क्षेत्र से की गई।

मामले में शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह पुत्र स्व. सरवन सिंह, निवासी ग्राम करोलिया, थाना मूसाझाग ने संगठन को शिकायत दी थी कि उनकी माता के नाम नलकूप के विद्युत कनेक्शन का इस्टीमेट तैयार करने के बदले आरोपी द्वारा 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!