Breaking News

शाहजहांपुर: माय भारत सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित।

माय भारत सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

शाहजहांपुर। माय भारत पोर्टल पर संचालित सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बरेली मोड़ पर मेरा युवा भारत शाहजहांपुर एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा। अभियान के दौरान माय भारत स्वयंसेवकों ने हेलमेट और सीट बेल्ट का सही तरीके से प्रयोग कर वाहन चला रहे राहगीरों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की गाड़ियों पर जागरूकता स्टीकर लगाकर उन्हें नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई।

इस अवसर पर यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। नियमों का पालन ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित इस अभियान के माध्यम से माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा नागरिकों को सुरक्षित, संयमित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।कार्यक्रम में माल एवं कर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात पुलिस कर्मी सहित अमित श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, देवेश कुमार, साहिल खान, जाहिद आलम, हिमांशु सक्सेना, करन, अभिनव, विवेक सहित अनेक माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!