Breaking News

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन विवाद में पूर्व विधायक पर मुकदमा, कई धाराओं में FIR दर्ज।

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन विवाद में पूर्व विधायक पर मुकदमा, कई धाराओं में FIR दर्ज।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। गणतंत्र दिवस की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। सैयदराजा थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित चार नामजद तथा लगभग 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह घटना 26 जनवरी की देर रात की बताई जा रही है। बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान डीजे बजाने और जुलूस के मार्ग को लेकर पुलिस और पूर्व विधायक के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर और पूर्व विधायक के बीच बहस होती दिखाई दे रही है।

पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!