Breaking News

सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक डोडा छिलका बरामद।

सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक डोडा छिलका बरामद। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सहसवान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा छिलका बरामद किया है। यह कार्रवाई 28 जनवरी 2026 को की गई। पुलिस ने कुल 10 किलो 388 ग्राम डोडा छिलका जब्त किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र मांगीलाल एवं जिया गौड़ पुत्र मांगू गौड़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी बताए गए हैं। राहुल ग्राम भगवानपुरा, थाना पारोली का रहने वाला है, जबकि जिया गौड़ जोड़डास कॉलोनी, थाना प्रतापनगर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, राहुल के कब्जे से 5 किलो 140 ग्राम तथा जिया गौड़ के कब्जे से 5 किलो 248 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मुकदमा संख्या 042/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना सहसवान धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!