Breaking News

उझानी: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी के मार्गदर्शक वाई.के. सिंह का आकस्मिक निधन।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी के मार्गदर्शक वाई.के. सिंह का आकस्मिक निधन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी, बदायूं। उझानी स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मार्गदर्शक श्री वाई.के. सिंह का दिनांक 27 जनवरी 2026 की रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद अवसर पर विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय वाई.के. सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कर्तव्यनिष्ठ एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यवहार सभी के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और मार्गदर्शक रहा। विद्यालय के विकास एवं दिशा-निर्देशन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

विद्यालय के प्रबंधतंत्र ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!