Breaking News

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बेसिक शिक्षा कार्यों की समीक्षा कर सुधार के लिए चेताया।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बेसिक शिक्षा कार्यों की समीक्षा कर सुधार के लिए चेताया।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जर्जर विद्यालयों, मिड-डे मील, बच्चों के पंजीकरण और उपस्थिति सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति में सुधार लाया जाए, अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराया जाए और अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण योग्य विद्यालय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर आख्या भेजी जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मिड-डे मील में सभी बच्चों को प्राथमिकता दी जाए और प्रत्येक विद्यालय में सहजन का पेड़ लगवाया जाए। जर्जर विद्यालयों की मरम्मत, ध्वस्तीकरण, बाउंड्री वाल, शौचालय, रैम्प और अन्य अवशेष कार्य समय पर पूर्ण किए जाएँ। नीलामी वाले विद्यालयों का मूल्यांकन पीडब्ल्यूडी से कराकर सभी प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया जाए।

साथ ही, लापरवाह खंड शिक्षा अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने और सभी विद्यालयों के एआरपी कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट प्रस्तुत कराने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कायाकल्प कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.आर. सिंह, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!