Breaking News

शाहजहांपुर: लोदीपुर में ई-रिक्शा यूनियन के नए कार्यालय का शुभारंभ, 26 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।

न्यू जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के नए कार्यालय का लोदीपुर में शुभारंभ।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। न्यू जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के नए कार्यालय का शुभारंभ लोदीपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के विस्तार और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें 26 नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इस मौके पर अनीश खान को यूनियन का संरक्षक बनाया गया।

नवगठित कार्यकारिणी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक व यूनियन से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने नए कार्यालय के शुभारंभ को यूनियन के लिए एक नई शुरुआत बताया।

नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • संरक्षक: अनीश खान
  • उपाध्यक्ष: कलीम हसन, अंकित गुप्ता, जुगनू, लकी गुप्ता, अभिषेक मिश्रा
  • सचिव: प्रदीप गौतम, कमर जावेद, कृष्ण कुमार, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद फिरोज, विकास गौतम, मोहम्मद हारुन, जीशान अली, राजेंद्र कश्यप, दीपक कुमार, बाबू खान, इस्तकार, शिवम राठौर
  • मीडिया प्रभारी: खालिद खान, शाहाना बाग, नफीस खान
  • लीगल एडवाइजर: एडवोकेट फैसल खान, एडवोकेट सुमित गुप्ता
  • प्रचार मंत्री: राम सिंह

यूनियन के अध्यक्ष महफूज खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य चालकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान कराना है।

इस अवसर पर यूनियन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ई-रिक्शा चालक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …