Breaking News

एसडी पब्लिक स्कूल में 30वां वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरा जलवा।

एसडी पब्लिक स्कूल में 30वां वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरा जलवा।

राजन सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। सदर क्षेत्र के नगर शंकर मोड़ स्थित एसडी पब्लिक स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नेतृत्व में निजी लॉन में रविवार को विद्यालय का 30वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी कपिलदेव राम एवं विशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आर्मी से जुड़ी भावनात्मक गीतों पर आधारित कार्यक्रम, ग्रुप डांस, शिव तांडव, काली तांडव, इतिहास का पन्ना, मेरा वाला डांस, कव्वाली सहित विभिन्न नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि कपिलदेव राम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बढ़कर देश व समाज का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को ऐसे आयोजनों को निरंतर कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रेमनाथ शर्मा ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह, ताहिर खान, घूरेलाल कन्नौजिया, खुर्शीद आलम, गणेश गुप्ता, गोलू चौरसिया, शिक्षकगण, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!