Breaking News

जंगली सुअर के हमले में किसान की मौत, गांव में दहशत का माहौल।

जंगली सुअर के हमले में किसान की मौत, गांव में दहशत का माहौल।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर गांव में जंगली सुअर के हमले से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान मवेशियों को चारा डालने गया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई।

मृतक की पहचान जलखोर गांव निवासी हर मंगल बियार (55) के रूप में हुई है। परिजन और ग्रामीण घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि जंगली सुअर पहले हरिजन बस्ती क्षेत्र में बकरी को मार चुका था, जिसके बाद उसने किसान पर हमला कर दिया। इस घटना से जलखोर और दूदे गांव के आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने पर बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चंदौली जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बबुरी प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!