Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव का समापन, छात्राओं ने जीते कई खिताब।

राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव का समापन, छात्राओं ने जीते कई खिताब।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। लोहिया नगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव का समापन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की।

प्राचार्य ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिला है। प्रतियोगिताओं में उनकी सक्रिय भागीदारी यह साबित करती है कि छात्राओं में रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।

युवा महोत्सव के अंतर्गत क्विज, त्वरित भाषण, हैंडीक्राफ्ट, म्यूजिकल चेयर, गायन, सोलो डांस एवं ग्रुप डांस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में रिया सिंह, अंजलि गुप्ता, सिद्धि तिवारी, नेहा चौहान, सोनाली गुप्ता, रोशनी यादव, श्रेया पाण्डेय, दिव्य ज्योति पाण्डेय, सुहानी सिंह, नेहा कुमारी, खुशी गुप्ता, स्नेहा तिवारी, निशा यादव, प्रीति सुमन सहित अनेक छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन समारोहक डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने प्रस्तुत किया। आयोजन में डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अभय राज यादव, अनुराग सिंह, रितेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा समेत कई शिक्षक, संयोजक और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

युवा महोत्सव के सफल आयोजन से महाविद्यालय परिसर में उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!