Breaking News

बदायूं: अलापुर पुलिस की सराहनीय पहल, 47 गुमशुदा एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

अलापुर पुलिस की सराहनीय पहल, 47 गुमशुदा एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अलापुर की साइबर पुलिस टीम ने गुम व खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा कुल 47 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.80 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलापुर साइबर हेल्प डेस्क पर पूर्व में गुमशुदा मोबाइल फोनों को लेकर कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। इन प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर पुलिस टीम ने मोबाइल फोनों को सर्विलांस पर लगाकर तकनीकी सहायता से त्वरित कार्यवाही की और विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए।

आज दिनांक 10.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने बदायूँ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया और इस कार्य को पुलिस की संवेदनशीलता व कार्यकुशलता का उदाहरण बताया।

बरामद मोबाइलों का विवरण इस प्रकार है –

  • Vivo कंपनी के 12 मोबाइल,
  • Oppo के 8 मोबाइल,
  • Samsung के 6 मोबाइल,
  • Infinix के 2 मोबाइल,
  • POCO के 5 मोबाइल,
  • Motorola के 4 मोबाइल,
  • Redmi के 5 मोबाइल,
  • Realme के 5 मोबाइल।

इस सफल अभियान में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अलापुर श्री उदयवीर सिंह, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी श्री संदीप गुप्ता, आरक्षी 1171 मुनासिब पाशा तथा थाना अलापुर का समस्त पुलिस बल शामिल रहा।

जनमानस द्वारा इस कार्य की सराहना करते हुए बदायूँ पुलिस को धन्यवाद दिया गया और कहा गया कि इस तरह की कार्रवाई से पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!