Breaking News

कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ सिटी पंकज पंत ने किया निरीक्षण।

कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ सिटी पंकज पंत ने किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने कचहरी परिसर में तैनात पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा न्यायालय परिसर में आमजन की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का गहनता से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीओ सिटी पंकज पंत ने कहा कि जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शाहजहांपुर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!