Breaking News

शाहजहांपुर: एसपी ग्रामीण ने पैदल गश्त कर आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास।

एसपी ग्रामीण ने पैदल गश्त कर आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना कटरा पुलिस के साथ कस्बा कटरा क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान एएसपी ग्रामीण ने क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा अपराध नियंत्रण व जन-सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को नियमित गश्त बनाए रखने, रात्रिकालीन भ्रमण को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

एएसपी ग्रामीण ने थाना कटरा पुलिस को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में आमजन ने सुरक्षा का भरोसा महसूस किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!