Breaking News

डायट बदायूं में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला मंच।

डायट बदायूं में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला मंच।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद बदायूं स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीती शाम कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कहानी शिक्षण प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण कला है, जो बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक बल्कि अत्यंत रुचिकर भी होती है।

वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शत-प्रतिशत सहभागिता और उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन इसलिए किया जाता है, ताकि नवाचारी शिक्षकों की छिपी प्रतिभा को आगे लाया जा सके।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कहानी सुनाओ प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित की गई थी। दोनों स्तरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागी अग्रिम निर्देश प्राप्त होने पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. बबिता यादव, डा. शालू गुप्ता एवं डा. प्रेमचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!