Breaking News

बदायूं: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूं। जनपद में अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय एवं सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनांक 19 एवं 20 दिसंबर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत लिया गया है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!