Breaking News

भमोरा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, एसपी दक्षिणी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

भमोरा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, एसपी दक्षिणी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बरेली। जनपद बरेली के थाना भमोरा का शुक्रवार को एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी दक्षिणी ने थाना परिसर में संचालित महिला हेल्प डेस्क फेस–5 का अवलोकन करते हुए महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर में नवनिर्मित साइबर हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

एसपी दक्षिणी ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के 42 चौकीदारों को कंबल वितरित किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों व स्टाफ को निर्देशित किया कि वे अपनी कमियों में सुधार लाएं और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

मिशन शक्ति से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। अभिलेखों में खामियां पाए जाने पर उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, थाना प्रभारी सनी चौधरी तथा आलमपुर जफराबाद ब्लॉक प्रमुख आरती यादव मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान एसपी दक्षिणी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।

बाइट: अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!