Breaking News

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक गंभीर।

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक गंभीर।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले एक बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने लगा। बोलेरो से टक्कर के बाद भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का बाइक सवार युवकों ने पीछा किया, इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!