Breaking News

सहसवान: सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, समसपुर मलिक फत्ता में चला प्रशासन का अभियान।

सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, समसपुर मलिक फत्ता में चला प्रशासन का अभियान।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान क्षेत्र के ग्राम समसपुर मलिक फत्ता में सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सहसवान के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कब्जा हटवाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम की श्रेणी 5/3 (ग) सेंटा मूंज पतेल की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही प्रशासनिक अमला जेसीबी के साथ गांव में पहुंचा, कार्रवाई के भय से कब्जेदार मौके से फरार हो गए।

अभियान के दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया कि सरकारी व सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस कार्रवाई में कानूनगो विवेक विक्रम, सुमित कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल मोहर सिंह, विकास यादव सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे। भूमि कब्जा मुक्त होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तत्परता व निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!