Breaking News

गौशालाओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सहयोग न करने वाले प्रधानों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

गौशालाओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सहयोग न करने वाले प्रधानों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, गौ-संरक्षण, मनरेगा, पशुपालन, अन्नपूर्णा भवन और आंगनवाड़ी कायाकल्प सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड से एक-एक गांव का चयन कर उसे मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉडल ग्राम में कूड़ा गाड़ी अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर कूड़ा संग्रह करेगी तथा प्रत्येक परिवार से प्रतिमाह ₹50 यूजर चार्ज लिया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खराब सामुदायिक शौचालयों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कराकर उनके अंदर व बाहर की फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में गौशालाओं के निर्माण, क्षमता विस्तार एवं चारागाह की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को अनिवार्य रूप से गौशालाओं में रखा जाए और ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि गौशाला निर्माण में सहयोग न करने वाले ग्राम प्रधानों की प्रशासनिक शक्तियां सीज की जाएंगी। गौशाला विस्तार को लेकर जैतीपुर विकासखंड की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा सचिव से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर गौशालाओं के विस्तार कार्य को पूर्ण कराने के आदेश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!