Breaking News

शाहजहांपुर: विद्यालय परिसर में शर्मनाक कृत्य, नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में स्कूल संचालक गिरफ्तार।

विद्यालय परिसर में शर्मनाक कृत्य, नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में स्कूल संचालक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद के थाना रोजा क्षेत्र में एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है, जहां एक विद्यालय के 52 वर्षीय प्रबंधक पर कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी स्कूल प्रबंधक द्वारा छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत परिजनों द्वारा पुलिस से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा राजीव कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक देवेंद्र, महिला उप निरीक्षक सूची पूनम दहिया एवं हेड कांस्टेबल शिवम पूजन शामिल रहे, ने आरोपी मुकेश को थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिलखाना के पास ग्राम गहरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!