Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए।

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर शाहजहांपुर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने करीब 25 लाख रुपये कीमत के 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के माध्यम से ये मोबाइल फोन खोजे गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 325 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जो पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना और केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल को ब्लॉक कर उसके दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इस सफलता में सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार, पुलिसकर्मी प्रभात, मुकुल खोकर, सचिन कुमार, दीपक कुमार, आकाश सहित एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अनूप शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!