Breaking News

बबुरी थाने में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।

बबुरी थाने में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली, बबुरी। बबुरी थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लाघे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्वयं फरियादियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद और राजस्व से संबंधित मामलों में संबंधित लेखपालों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाघे ने थाना स्तर पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए तथा उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में उदासीनता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजीत सिंह, अजय कुमार, निरंजन यादव, गुलाम हुसैन सहित क्षेत्रीय लेखपाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!