Breaking News

मुगलसराय विधानसभा में ग्रामीण खेल लीग का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

मुगलसराय विधानसभा में ग्रामीण खेल लीग का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद चंदौली के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत विधानसभा मुगलसराय में आयोजित “माननीय विधायक खेल स्पर्धा” का समापन रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो एवं फुटबॉल की स्पर्धाएं बालक एवं बालिका वर्ग के सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजय सिंह, प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदर-चंदौली ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है, जिससे अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है।

कार्यक्रम प्रभारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सदर-चंदौली श्वेतांक मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी जनपद स्तरीय माननीय सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा, जिसकी तिथि की जानकारी खिलाड़ियों को पृथक से दी जाएगी।

द्वितीय दिवस के खेल परिणाम इस प्रकार रहे—

फुटबॉल

  • सब-जूनियर बालक वर्ग: विजेता – एलएफएस चंदौली
  • जूनियर बालक वर्ग: विजेता – चंदौली एफसी
  • सीनियर बालक वर्ग: विजेता – हथियानी

भारोत्तोलन

जूनियर बालक वर्ग:

61 किग्रा – रौनक पटेल

55 किग्रा – यशस्वी मिश्रा

सब-जूनियर बालक वर्ग:

61 किग्रा – आदित्य यादव

49 किग्रा – दिव्यांशु पांडे

सब-जूनियर बालिका वर्ग:

  • 46 किग्रा – मानसी कुमारी
  • कुश्ती

सब-जूनियर बालक वर्ग:

  • 45 किग्रा – राजन यादव
  • 48 किग्रा – गोपी
  • 51 किग्रा – आदर्श कुमार यादव

जूनियर बालक वर्ग:

  • 57 किग्रा – अनिल कुमार
  • 61 किग्रा – पवन कुमार

सीनियर बालक वर्ग:

  • 57 किग्रा – सूरज यादव
  • 65 किग्रा – चंद्र विजय

इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग चंदौली से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजन यादव, राहुल कुमार, सुनील कुमार, रजनीश पांडे सहित बेसिक शिक्षा विभाग से खंड व्यायाम शिक्षक अशोक, खेल अनुदेशक जय भारत, संतोष, पंचम, विकास, संदीप सिंह, आशीष सिंह, नरेंद्र दुबे, विमलेश सक्सेना, जसवंत मौर्य, जमीर अहमद आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!