Breaking News

बबुरी में ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, चालक फरार।

बबुरी में ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, चालक फरार।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली, बबुरी। बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगलसराय–चकिया मार्ग पर नरहरपुर गांव के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे किशोर असंतुलित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया।

मृतक की पहचान नरहरपुर गांव निवासी राजेश मौर्य के पुत्र लकी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किशोर की मौत से आक्रोशित लोगों ने मुगलसराय–चकिया मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी देर चले प्रयासों के बाद जाम समाप्त कर यातायात बहाल कराया गया।

पुलिस का कहना है कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!