Breaking News

सतपोखरी सीजन-4 कबड्डी का आगाज़, टिकरी बनारस ने मिनी स्टेडियम चुनार को हराया।

सतपोखरी सीजन-4 कबड्डी का आगाज़, टिकरी बनारस ने मिनी स्टेडियम चुनार को हराया।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। पटेल स्पोर्टिंग सतपोखरी के तत्वावधान में आयोजित सीजन-4 कबड्डी प्रतियोगिता (महिला व पुरुष) का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में टिकरी बनारस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिनी स्टेडियम चुनार को 5–3 अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक रोमांचित नजर आए। प्रतियोगिता में चंदौली, बनारस, बनारस देहात, बिहार, मिर्जापुर, चुनार और सोनभद्र की महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ओपनिंग समारोह के मुख्य अतिथि सुनील यादव (देवता), प्रधान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल यादव, पूर्व प्राचार्य लाल बहादुर कॉलेज मुगलसराय उपस्थित रहे। विशेष अतिथि प्रधानाचार्य किशोर कुमार एवं हमीदुल्लाह अंसारी रहे।

कार्यक्रम का संचालन परमानंद पटेल ने किया, जबकि कॉमेंट्री की जिम्मेदारी मोनू सेठ ने संभाली। मुकाबले के रेफरी आज़ाद पटेल, प्रमोद, विकास पटेल, आनंद कुमार एवं सुमन पांडे रहे।

आयोजकों संदीप पटेल व लक्ष्मी नारायण द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन (मीडिया प्रभारी) ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील यादव ने कहा कि कबड्डी भारत का पारंपरिक और श्रेष्ठ खेल है, जिसे खेलने से शारीरिक फिटनेस बनी रहती है और युवाओं में अनुशासन का विकास होता है।

कार्यक्रम में दिलीप सोनकर, दुर्गा प्रसाद, विनोद पटेल, राजा यादव, वारिस जमाल, आशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!