Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उन्नाव आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उन्नाव आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

सनोज कुमार 

उन्नाव। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को उन्नाव पहुंचे, जहां उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बाईपास स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के निकट उपमुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान उन्हें गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह और विशाल माला भेंट कर सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में विधायक आशुतोष शुक्ला, विधायक बंबा लाल दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, वरिष्ठ नेता विनय सिंह, सभासद बृजेश पांडे, राजेंद्र भारतीय, विजय त्रिपाठी, सुशील तिवारी उर्फ गुड्डा, अतुल, श्रीकृष्ण वर्मा, सर्वेश गुप्ता, गोलू सिंह चंदेल, पंकज सिंह चौहान, राधेश्याम शुक्ल, अनुराग यादव, शुभम निगम, गोपाल अवस्थी, आदित्य त्रिपाठी, सचिन राजपूत और अतुल गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!