Breaking News

बिसौली: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों ने बांधी काली पट्टी, 4–5 दिसंबर को कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों ने बांधी काली पट्टी, 4–5 दिसंबर को कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बिसौली। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आवाहन पर गुरुवार को बिसौली ब्लॉक परिसर में अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था का विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर अपनी आपत्ति दर्ज की। विरोध के बावजूद सभी अधिकारियों ने शासकीय कार्यों का निर्वहन जारी रखा, जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

संघ के अध्यक्ष छत्रपाल शाक्य ने कहा कि सचिवों पर अनावश्यक कार्यभार थोपना और अव्यावहारिक आदेश जारी करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सचिवों पर गैर विभागीय कार्यों का अत्यधिक दबाव बढ़ने से ग्रामीण विकास से जुड़े उनके नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

महामंत्री विकास पुरी ने बताया कि लगातार बढ़ रहे अतिरिक्त दायित्वों के कारण सचिवों के मूल कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है, जो ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावित करती है। वहीं मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 4 और 5 दिसंबर को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

विरोध के दौरान छत्रपाल शाक्य, विकास पुरी, चेतेंद्र पाल, अंकुर पाराशरी, प्रिया पाल, जगदीश सिंह, प्रशांत किशोर कुमार, सुशील कुमार, उदयवीर सिंह सहित कई ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!