Breaking News

जिलाधिकारी के निर्देश पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी के निर्देश पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित।

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन में विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने की, जिसमें वृक्षारोपण महा अभियान–2025 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिन क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया है, उन सभी स्थलों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराई जाए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में अंतर्विभागीय वृक्षारोपण का सत्यापन भी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और विकसित करना है। यदि किसी क्षेत्र में पौधे सूख गए हों या नष्ट हो गए हों, तो वहां मानक के अनुरूप पुनः रोपण कराकर सुनिश्चित किया जाए कि अभियान की सफलता प्रभावित न हो।

बैठक में जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति द्वारा प्रस्तुत विभागीय प्रगति रिपोर्टों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान एपीई—गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, वाराणसी को निर्देशित किया गया कि रौना ग्राम सभा में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण हेतु भूमि खरीद में आ रही बाधाओं का समाधान शीघ्र किया जाए। इसके लिए उप जिलाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समिति को अगली बैठक में अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त डीपीओ, नमामि गंगे को निर्देशित किया गया कि जिला गंगा प्लान तैयार करने के लिए जनपद के मुख्य मुद्दों (Key Issues) के आधार पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए और आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना तैयार कर प्रभागीय कार्यालय को समय पर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में बी. शिवशंकर, प्रभागीय वनाधिकारी—काशी वन्यजीव प्रभाग, रामनगर; एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम; एक्सईएन चंद्रप्रभा हरेंद्र कुमार; डीपीओ नमामि गंगे दर्शन निषाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!