Breaking News

बदायूं में सड़क सुरक्षा व संविधान दिवस पर जागरूकता अभियान।

बदायूं में सड़क सुरक्षा व संविधान दिवस पर जागरूकता अभियान।

बदायूं।  बदायूं में आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने पुलिस लाइन चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं संविधान दिवस के अवसर पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी सोसाइटी ने संविधान दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में टीएसआई आर.एल. राजपूत, हेड कॉन्स्टेबल प्रभात श्रीवास्तव और एस.आई. मनोज कुमार चौहान ने भाग लेकर नागरिकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और अपने कर्तव्यों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई, जिससे कोहरे और ठंड के मौसम में हादसों की संभावना कम की जा सके। जो लोग यातायात नियमों का पालन करते मिले, उन्हें सम्मान स्वरूप गुलाब का फूल भेंट किया गया।

संविधान दिवस पर उपस्थित नागरिकों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों से संबंधित जानकारी भी दी गई। आर.टी.एम सोसाइटी लगातार ‘यातायात माह’ के अंतर्गत जनपद भर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ चला रही है। संस्था सड़क सुरक्षा, सामाजिक दायित्व और नागरिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है।

पुलिस प्रशासन ने सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा तनवीर और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में अबीर खान, नीशू खान, अलीना, रफ़त खान, जमशेद खान, लाइबा खान, निज़ाम, साहिब, काशिफ अली खान, जुनैद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!