Breaking News

श्री बिहारी जी महाराज मंदिर की शताब्दी पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित।

श्री बिहारी जी महाराज मंदिर की शताब्दी पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित।

सहसवान (बदायूं)। शहबाज़पुर स्थित ऐतिहासिक और श्रद्धा का केंद्र श्री बिहारी जी महाराज मंदिर आज अपनी शताब्दी वर्ष पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। वर्ष 1925 में सेठ श्री घनश्याम दास काबरा द्वारा निर्मित यह मंदिर 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर मंदिर का जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धार्मिक वैभव और आध्यात्मिक जोश के साथ मनाया जाएगा।

मंदिर प्रबंधक रोहित माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे हवन–पूजन और कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 11:00 बजे विधि-विधानपूर्वक मूर्ति स्थापना की जाएगी। अपराह्न 3:00 बजे प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जबकि सायं 4:30 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक कीर्तन-भजन संध्या में भजन मंडलियां और श्रद्धालु कीर्तन के रस में सरोबार होंगे।

प्रबंधक रोहित माहेश्वरी ने कहा कि यह अवसर हर भक्त और श्रद्धालु के लिए ऐतिहासिक और सौभाग्यपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री बिहारी जी महाराज के शताब्दी महोत्सव में भाग लें और दिव्य पुण्य लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम का समापन अगले दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में विशेष आरती के साथ किया जाएगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!