Breaking News

कासगंज: गंगा में डूबे युवक का अब तक नहीं मिला सुराग, 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम खाली हाथ।

गंगा में डूबे युवक का अब तक नहीं मिला सुराग, 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम खाली हाथ।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कादरगंज गंगा घाट पर मंगलवार शाम लगभग 4 बजे गंगा नदी में डूबे युवक कन्हैया वर्मा का 24 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार खोजबीन के बावजूद पीएसी की फ्लड यूनिट और एसडीआरएफ की टीमों को सफलता नहीं मिल पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कन्हैया वर्मा अपने बड़े भाई विक्रांत के साथ गंगा घाट पर पहुंचे थे। गंगा स्नान के दौरान विक्रांत की अचानक पानी में फिसलकर डूबने की स्थिति बन गई। छोटे भाई कन्हैया ने उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगा दी। कन्हैया ने विक्रांत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में फंसकर गहरे पानी में डूब गया।

परिजनों के अनुसार, दोनों भाई अपने बाबा राजाराम वर्मा के अंतिम संस्कार के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया।

पटियाली एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि पीएसी की फ्लड यूनिट और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात है और गंगा किनारे लगातार निगरानी की जा रही है।

कन्हैया के पिता अरविंद कुमार ने बताया कि 24 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों की हालत बेहद खराब है और सभी लगातार घाट पर ही मौजूद रहकर खोजबीन का इंतजार कर रहे हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!