Breaking News

डायल 112 वाहन की टक्कर से घायल छात्र की मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।

डायल 112 वाहन की टक्कर से घायल छात्र की मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी/फूलबेहड़। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में करीब 12 दिन पहले डायल 112 पुलिस वाहन की टक्कर से घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र का उपचार लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसे के दिन छात्र साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी अचानक डायल 112 वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था।

परिजनों का आरोप है कि डायल 112 वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक सामने आने से यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग की है।

Spread the love

Check Also

बरेली: स्वच्छता अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, रेलवे की सफाई व्यवस्था से भी हुए रूबरू।

स्वच्छता अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, रेलवे की सफाई व्यवस्था से भी हुए रूबरू। …