Breaking News

किसानों को ठगने की साजिश नाकाम, कृषि विभाग ने नकली खाद का किया बड़ा भंडाफोड़।

किसानों को ठगने की साजिश नाकाम, कृषि विभाग ने नकली खाद का किया बड़ा भंडाफोड़।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। किसानों को ठगने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए कृषि विभाग की टीम ने गोला क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली खाद बरामद की है। जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन से 31 बोरी डीएपी और 5 बोरी जिंक सल्फेट जब्त किए गए।

कृषि विभाग ने बरामद खाद को गोला पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को नुकसान पहुंचाने और नकली खाद की सप्लाई में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मिलावट फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है और किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद केवल अधिकृत विक्रेताओं से बिल सहित ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध खाद विक्रेता की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि ऐसे गिरोहों पर जल्द से जल्द शिकंजा कसा जा सके।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …