Breaking News

एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संगठित गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार।

एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संगठित गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद उन्नाव में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ कानपुर यूनिट और थाना कोतवाली सदर उन्नाव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों से जुड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ओवरलोड वाहनों द्वारा मौरंग, बालू और गिट्टी जैसे अवैध खनिजों का परिवहन किया जा रहा था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा था। इस नेटवर्क पर लगातार नजर रखते हुए एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य उन्नाव में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर टीम ने 12 नवम्बर की रात गदनखेड़ा बाईपास पर घेराबंदी की और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  • मोहम्मद तारिक हुसैन पुत्र मोहम्मद सक्कन निवासी हिरन नगर, उन्नाव
  • सुनील सचान पुत्र शिवशंकर सचान निवासी जवाहर नगर, घाटमपुर, कानपुर नगर
  • प्रदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय उदयभान सिंह निवासी स्योही ललरपुर, घाटमपुर, कानपुर नगर
  • नियाज अहमद उर्फ अमन पुत्र स्वर्गीय नफीस अहमद निवासी हिरन नगर, उन्नाव
  • श्रीकिशन पुत्र भगवानदीन निवासी नारायच, थाना भौंडाहा, हमीरपुर

पुलिस ने इनके कब्जे से ₹13,800 नगद, सात मोबाइल फोन (जिनमें अवैध लेन-देन से जुड़े डेटा मिले), एक ट्रक (UP91 T 4610), एक मारुति फ्रॉक्स कार (UP35 BY 3434) और एक किया कैरेन्स कार (24BH3932C) बरामद की।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिछले दो सालों से अवैध रूप से ओवरलोड ट्रक और डंपर को पास कराने का काम कर रहे थे। वाहन चालकों से वसूली गई रकम का हिस्सा परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों को दिया जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि इसी अवैध कारोबार से अर्जित धन से उन्होंने वाहन खरीदे, जिनका उपयोग गिरोह के काम में किया जाता था।

पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली सदर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक पंकज राज शरद, कांस्टेबल अक्षय गोस्वामी, विनीत पाल, महिला कांस्टेबल रेनू कटिया, तथा एसटीएफ कानपुर यूनिट के उपनिरीक्षक राहुल परमार, हेड कांस्टेबल देवेश द्विवेदी, अशोक राजपूत, अरविंद सिंह, कमांडो राधेलाल और चालक शिवकुमार शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!