Breaking News

कोठरी में मिला युवक का खून से लथपथ शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका — गांव में मचा हड़कंप।

कोठरी में मिला युवक का खून से लथपथ शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका — गांव में मचा हड़कंप।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में एक युवक की सिर कुचलकर की गई हत्या से मंगलवार की दोपहर सनसनी फैल गई। मृतक सोमवार की रात से लापता था। उसका शव गांव के ही एक कोठरी में खून से लथपथ हालत में मिला।

जानकारी के अनुसार, परोरवा निवासी राजकुमार (20) पुत्र रामकरन सोमवार रात घर से रविदास मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। मंगलवार दोपहर गांव के कुछ बच्चे खेलने के दौरान गिरधारी की कोठरी के पास पहुंचे, तो भीतर खून से सना शव देखकर शोर मचाने लगे। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, अलीनगर इंस्पेक्टर अनिल पांडे, और मुगलसराय कोतवाल गगन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक राजकुमार अविवाहित था और गांव में ही रहता था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।”

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!