Breaking News

अधिवक्ता पर हमले से भड़के वकील, कार्रवाई में ढिलाई पर उठे सवाल — विधायक पर दबाव बनाने का आरोप।

अधिवक्ता पर हमले से भड़के वकील, कार्रवाई में ढिलाई पर उठे सवाल — विधायक पर दबाव बनाने का आरोप।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। सदर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर हमले की घटना के बाद जिलेभर के वकीलों में भारी आक्रोश है। सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

वकीलों ने आरोप लगाया कि घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अधिवक्ताओं ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए इसे राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया।

पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि “हमलावरों का संबंध मुगलसराय विधायक के करीबी लोगों से बताया जा रहा है, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई से बच रही है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो अधिवक्ता प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बार एसोसिएशन ने कहा कि जब न्याय दिलाने वाले स्वयं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!